बरेली: पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, 26 दिन से था लापता, गुस्से में छोड़ा था घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में युवक का कंकाल पेड़ पर लटकता मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बतादें कि पत्नी से विवाद होने पर 25 दिन पहले घर से गए युवक का कंकाल गांव के पास पेड़ पर लटका मिला। गाँव के बच्चों ने जब युवक के कंकाल को पेड़ पर लटका …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में युवक का कंकाल पेड़ पर लटकता मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बतादें कि पत्नी से विवाद होने पर 25 दिन पहले घर से गए युवक का कंकाल गांव के पास पेड़ पर लटका मिला। गाँव के बच्चों ने जब युवक के कंकाल को पेड़ पर लटका देखा तो इस घटना की खबर परिजनों को दी। मौके पर पहुँचे परिजनों ने शव के कंकाल की पहचान राजकुमार के रूप में की। जब इस घटना की सूचना पुलिस तक पहुंती तो मौके पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव रसौली कला भूड गौटिया निवासी राजेश्वर ने बताया अब 25-26 दिन पहले उनका 23 वर्षीय बेटा राजकुमार पत्नी हंसवती से विवाद कर घर से गुस्से में चला गया था। उन लोगों ने रिश्तेदारों आदि में उसका पता किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की देर शाम गांव से कुछ दूरी पर खेत में गाँव के लोग धान की पौध लगा रहे थे। इसी बीच एक शख्स की नजर पॉपुलर के पेड़ पर पड़ी।

पास में जाकर। देखा तो किसी युवक का कंकाल पेड़ पर लटक रहा था। गाँव में पेड़ पर लटके कंकाल की खबर आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना जब राजेश्वर को चली तो उन लोगों ने खेत पर जाकर देखा कंकाल राजेश्वर का था।
परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार में अपने पीछे एक छोटा बेटा छोड़ गया है।

पंजाब में मजदूरी करता था राजकुमार
राजकुमार पंजाब में मजदूरी करता था। पत्नी से झगड़ा होने पर वह घर से नाराज होकर चला गया। परिवार वाले समझें वह पंजाब चला गया होगा। उसकी तलाश में वह लोग पंजाब तक हो आए थे।

पॉपुलर के पेड़ के 25 फुट ऊपर लगाई फांसी
परिवार के लोग राजकुमार को तलाश करते रहे। उसे तलाशते हुए उन लोगों ने थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी। लेकिन राकुमार ने गांव के पास पॉपुलर के पेड़ पर चढ़कर 25 फुट ऊँचाई पर जाकर फांसी लगा ली। जिस कारण 26 दिनों तक शव पर किसी की नजर नहीं पड़ी शव कंकाल में बदल गया।

यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज में पकड़े गए तीन नकलची, एक के पास मिला स्मार्टफोन

संबंधित समाचार