Kanwar Yatra: मेरठ के दौराला में कलयुग के श्रवण कुमार को देखने के लिये उमड़े लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। आज के जमाने में जहां कुछ लोगों को माता-पिता बोझ लगते हैं और वह उनको घर से निकल देते हैं, ऐसे में अपने बुजुर्ग माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए कलयुग में श्रवण बनकर एक युवक अपने माता पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से पुरामहादेव ले जा रहा है, शनिवार को उसके …

मेरठ। आज के जमाने में जहां कुछ लोगों को माता-पिता बोझ लगते हैं और वह उनको घर से निकल देते हैं, ऐसे में अपने बुजुर्ग माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए कलयुग में श्रवण बनकर एक युवक अपने माता पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से पुरामहादेव ले जा रहा है, शनिवार को उसके दौराला पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत सम्मान किया।

मीरपुर लोनी निवासी विकास गहलोत ने बताया कि वह सात भाई हैं। वह बताता है कि उनके बुजुर्ग माता पिता बाला देवी और बृजमोहन की काफी समय से हरिद्वार से गंगाजल लाकर पुरामहादेव शिवलिंग पर अर्पित करने की इच्छा थी, लेकिन उम्र अधिक होने के चलते वह पैदल चलने में असमर्थ थे।

उनकी इच्छा को देखते हुए युवक ने उन्हें अपने कंधे पर कांवड़ में बैठा कर हरिद्वार से गंगाजल लाकर पुरामहादेव जलाभिषेक कराने का संकल्प लिया। शनिवार को दौराला से गुजरने के दौरान लोगों ने उसके साथ फोटो लिए और स्वागत सम्मान किया।

यह भी पढ़ें:-हाथरस: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, छह कांवड़ियों की मौत

संबंधित समाचार