शाहजहांपुर: पुलिस का दावा, सीढ़ी गैंग के सरगना समेत सात बदमाश गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी और थाना कांट पुलिस टीम ने दावा किया है कि वह शुक्रवार की रात रावतपुर नखासा के पास डकैती की योजना बनाते समय सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी सीढी गैंग के बताए जा रहे हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से विदेशी मुद्रा के सिक्के, लाखों …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसओजी और थाना कांट पुलिस टीम ने दावा किया है कि वह शुक्रवार की रात रावतपुर नखासा के पास डकैती की योजना बनाते समय सरगना सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी सीढी गैंग के बताए जा रहे हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से विदेशी मुद्रा के सिक्के, लाखों के आभूषण, अवैध असलाह कारतूस और आलानकब बरामद किया है।
पकड़े गए लोगों में बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव रफातपुर निवासी महानंदन उर्फ पंडित, निगोही के गांव परसौना खलीलपुर निवासी दानवीर, हरदोई के थाना कोतवाली के धीयर मौलिया रेलवेगंज निवासी धर्मेंद्र उर्फ रजनीश, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के रहीमापुर मजरा माहेद्दिनपुर निवासी सरगना राजेश उर्फ मंगूलाल, हरदोई के थाना बेहटा गोकुल के गांव मबेइया निवासी प्रवीण दीक्षित उर्फ मजनू, लखनऊ के थाना मढ़ियावां के फहजुल्लागंज सीताराम मंदिर सीतापुर निवासी आनंद गौतम उर्फ यानेंद्र, थाना सदर बाजार के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी धर्मवीर उर्फ कल्लू शामिल हैं।
पुलिस ने इन लोगों के पास से 24 चांदी के सिक्के (मुगलकाल समय के ), 18 तांबे के सिक्के (100 वर्ष पूर्व के सिक्के ), विभिन्न देशो के 71 सिक्के (कनाडा, ऑस्ट्रेलिया,मॉरीशस आदि), एक चांदी का चम्मच, एक कटोरी, एक प्लेट, एक जोड़ी पायल, एक घड़ी, एक चश्मा, पांच मोबाइल की पैड, एक एंड्रायड मोबाइल, आला नकब (कटर, पेचकस, सब्बल रिन्च आदि), तीन तमंचे, चार कारतूस, बरामद किए हैं।
यह भी पढ़े – बरेली: एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें Video
