बाराबंकी: सरयू नदी का घटा जलस्तर, तेज हुई कटान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सरयू नदी में आया उफान शनिवार को घट गया है । नदी का पानी घटने के बाद कटान तेज हो गई है । तेलवारी गांव में रविनंदन के घर के सामने खेत कट रहे हैं। यहां कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा महीनों पूर्व बोरियों में ब्रिक बोल्डर भरवाया तो गया। किन्तु उसे …

बाराबंकी। सरयू नदी में आया उफान शनिवार को घट गया है । नदी का पानी घटने के बाद कटान तेज हो गई है । तेलवारी गांव में रविनंदन के घर के सामने खेत कट रहे हैं। यहां कटान रोकने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा महीनों पूर्व बोरियों में ब्रिक बोल्डर भरवाया तो गया।

किन्तु उसे कटान के स्थान पर डाला नहीं गया जो आज भी उसी स्थान पर पडा है और कटान चल रही है। यदि इन बोरियों को समय रहते डाल दिया गया होता तो शायद खेत कटने से बच जाते।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बाढ़ विभाग के लोग पन्द्रह दिन पूर्व नदी में बांस बल्ली गाड़ कर चले गए थे बोल्डर भरी बोरियां रखी रह गई हैं। वहीं नदी जलस्तर में आई कमी से तराई वासियों ने राहत की सांस ली है।

पढ़ें-अयोध्या: सरयू नदी में की गई बैरिकेडिंग, PAC, RAF और CRPF तैनात

संबंधित समाचार