नैनीताल: नैनी झील में महाशीर मछली के 10 हजार बीज डाले, जिलाधिकारी ने झीलों के संवर्धन के लिए कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में झीलों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और महाशीर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आज नैनीझील में महाशीर मछली के करीब 10 हजार बीज डाले गए। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य में नैनीताल की सभी झीलों, नदियों में मत्स्य आखेट को बढ़ावा देने और महाशीर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में झीलों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और महाशीर के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आज नैनीझील में महाशीर मछली के करीब 10 हजार बीज डाले गए। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भविष्य में नैनीताल की सभी झीलों, नदियों में मत्स्य आखेट को बढ़ावा देने और महाशीर संरक्षण के अभियान में तेजी लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहले भी सिल्वर कॉमन कार्प और महाशीर मछलियां झील में डाली गई हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि कॉमन कार्प प्रजातियों की मछलियां पानी के अंदर प्रजनन करती हैं जिससे झील को नुकसान हो सकता है। वर्तमान में झील 67 प्रतिशत मछलियां है। इसे ध्यान में रखते वैज्ञानिकों की सलाह पर झील में कॉमन कार्प मछलियों को सीमित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। अन्य झीलों में भी महाशीर मछलियों को डाला जाएगा।

शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान निदेशक भीमताल पीके पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम लद्दाख से अरूणाचल प्रदेश तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महाशीर मछलियों को बढ़ावा देने का है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अशोक वर्मा, परियोजना अभियन्ता एलएम साह, शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान से डॉ. आरएस पतलिया, डॉ. अख्तर आदि रहे।

संबंधित समाचार