काठगोदाम से मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें, रेलवे ने 28 जुलाई तक इस ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ाया
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का सफर करने वाले यात्री ध्यान दें। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा के लिए पूर्व से चलायी जा रही गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार किया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई सेन्ट्रल से बुधवार को चलने वाली मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का सफर करने वाले यात्री ध्यान दें। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा के लिए पूर्व से चलायी जा रही गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार किया है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई सेन्ट्रल से बुधवार को चलने वाली मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी (09075) का संचालन 27 जुलाई 2022 तक एक फेरे के लिये बढ़ाया जायेगा। काठगोदाम से वृहस्पतिवार को चलने वाली काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी (09076 ) का संचालन 28 जुलाई, 2022 तक एक फेरे के लिए बढ़ाया जायेगा।
