बिजनौर : गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार से गायब महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने ले सनसनी फैल गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार से गायब महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने ले सनसनी फैल गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह घटना शहर कोतवाली के गांव युसूफपुर की है। यहां की समला पत्नी मान सिंह दोनों शुक्रवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गए थे। कुछ देर के बाद पति वापस आ गया था। लेकिन महिला शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद शनिवार को महिला का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला।

महिला के शव के आसपास ही उसके चप्पल पड़े थे। साथ ही उसके कपड़े भी फटे हुए बताए जा रहे हैं। इसके चलते परिजनों ने महिला की गला घोट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस को तहरीर देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ प्रवीन रंजन सिंह का कहना है एक महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: अलमारी के ताले तोड़कर छह लाख की चोरी

संबंधित समाचार