कानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारियों को पीटा, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी
घाटमपुर/कानपुर। बाइक सवार बदमाशों ने लोडर सवार व्यापारियों को रोककर मारपीट की। व्यापारियों ने खेत में भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह व्यापारियों ने बिधनू थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है। पतारा निवासी दीपचंद्र साहू की कस्बे में ही किराने की दुकान है। शुक्रवार देर रात वे …
घाटमपुर/कानपुर। बाइक सवार बदमाशों ने लोडर सवार व्यापारियों को रोककर मारपीट की। व्यापारियों ने खेत में भागकर जान बचाई। शनिवार सुबह व्यापारियों ने बिधनू थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है। पतारा निवासी दीपचंद्र साहू की कस्बे में ही किराने की दुकान है।
शुक्रवार देर रात वे साथी व्यापारी अमित द्विवेदी के साथ उनके लोडर से कानपुर मार्केट कर पतारा लौट रहे थे। बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने हाथ देकर लोडर रोकने का इशारा किया। व्यापारियों ने लोडर नहीं रोका। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करके लोडर के आगे बाइक लगा दी।
बदमाशों ने व्यापारियों से मारपीट शुरू कर दी। व्यापारियों ने खेतों की ओर भागकर जान बचाई। एक बदमाश ने धमकी दी मैं रवि यादव हूं गढ़ेवा का नाम याद रखना। शिकायत की तो जिंदा नहीं छोडूंगा। शनिवार सुबह उप्र आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ दोनों व्यापारियों ने बिधनू थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : कोरियर में भेजा जिंदा कारतूस…सर्राफ से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, मर्डर की धमकी
