बहराइच : घर के सामने पानी भर रही किशोरी को खींच ले गया जंगली जानवर, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार । कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के ग्राम मंगलपुरवा निवासी एक किशोरी शनिवार रात नौ बजे द्वार पर हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आया हिंसक जीव किशोरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया है। पुलिस पहुंच गई है। अभी तक किशोरी …

बहराइच, अमृत विचार । कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट के ग्राम मंगलपुरवा निवासी एक किशोरी शनिवार रात नौ बजे द्वार पर हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी जंगल से निकलकर आया हिंसक जीव किशोरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया है। पुलिस पहुंच गई है। अभी तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत सदर बीट के मंगलपुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी घर के सामने हैंडपंप पर पानी पी रही थी। तभी रात नौ बजे जंगल से निकलकर हिंसक जीव पहुंच गया। हिंसक जीव किशोरी को उठा ले गया। इसके बाद किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गया। कुछ दूरी पर किशोरी का चप्पल बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया है। रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई है। लेकिन वन कर्मी नहीं पहुंचे हैं। वहीं सुजौली पुलिस मौके पर किशोरी की तलाश में लगी है। साथ ही ग्रामीणों को समझा रही है। कौन सा जीव किशोरी को खींचकर ले गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन पदचिन्ह से बाघ और तेंदुए से किसी के होने के निशान मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: 22 दिन बाद भी मांग नहीं हुई पूरी, स्वास्थ्यकर्मियों में बढ़ता जा रहा गुस्सा

संबंधित समाचार