आज का राशिफल। 24 जुलाई, 2022
मेष आज धन उधार देने से बचें क्योंकि फंसने की पर्याप्त संभावना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुनें बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। वृष आज करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की संभावना है। पारिवारिक …
मेष
आज धन उधार देने से बचें क्योंकि फंसने की पर्याप्त संभावना है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अच्छी तरह से परखे और सुनें बिना बातों पर प्रतिक्रिया न दें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें।
वृष
आज करियर में आपको उत्तम विकल्प मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवादों को निपटाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। इसके बावजूद आज का दिन आराम में बीतेगा।
मिथुन
आज धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्यों की तरफ मन न लगायें। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाखुश होगा। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।
कर्क
आज आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अनुकूल है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। रिश्तेदारों की मदद मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
आज लंबे समय से रुके कार्यों के पूरे होने से मन में सन्तुष्टि रहेगी। आप कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं जिसके लिए प्रयास भी करेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या
आज बुद्धिमान साथियों और सन्तजनों का दर्शन लाभ मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। अपनी बातों को मनवाने के लिए किसी पर दबाव न डालें। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
तुला
आज एनीमिया के रोगियों को कमजोरी हो सकती है। कारोबार में अतिरिक्त खर्चे बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में कुछ बाधाएं आने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
वृश्चिक
आज विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लोग आपको काफी सम्मान देंगे। युवा प्रेमी डेट पर जा सकते हैं। घर के लिए आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।
धनु
आज परिवार में संकोच के कारण दबाव में रहेंगे। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता लगी रहेगी। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
मकर
आज बिजनेस पार्टनर्स के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों के साथ मनोरञ्जक गतिविधि में भाग लेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिये।
कुंभ
आज अजनबियों की बातों का ज्यादा भरोसा न करें। समझदारी के अभाव के कारण आपके संबंध कमजोर पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्या होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य अशान्ति हो सकती है। अपनी जीवनशैली में सुधार करें।
मीन
आज हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के लिये दिन हितकारी है। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।
