यूपी: 27 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का तोहफा, जुलाई के वेतन में ही मिलेगा बढ़ा हुआ DA

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 11.5 लाख पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई महीने की सैलरी के साथ ही मिलेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने यह आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का जनवरी से जून तक का एरियर भविष्य निधि में जमा …

लखनऊ। यूपी के लगभग 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 11.5 लाख पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई महीने की सैलरी के साथ ही मिलेगा। प्रदेश की योगी सरकार ने यह आदेश जारी कर दिया है। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का जनवरी से जून तक का एरियर भविष्य निधि में जमा किया जाएगा।

बता दें कि महंगाई से राहत देते हुए सरकार ने 1 जनवरी 2022 से करीब 27 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने की घोषणा की है।

शासनादेश में कहा गया था कि बढ़ा हुआ डीए अगस्त के वेतन के साथ मिलेगा। यानी की सितम्बर में इसका भुगतान होगा। अब कहा जा रहा है कि अब सोमवार को इसमें संशोधन कर जुलाई में ही भुगतान की बात कही जाएगी।

मिलेगा नगद भुगतान

शासनादेश के अनुसार जो कर्मचारी 1 जनवरी 2022 के बाद रिटायर हो चुके हैं या फिर अगले छह महीने में रिटायर होंगे उन्हें महंगाई भत्ते की धनराशि का नगद भुगतान किया जाएगा। और तो और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का एरियर उनके पीएफ खाते में जमा करवाया जाएगा।

पढ़ें-आज का राशिफल। 24 जुलाई, 2022

संबंधित समाचार