मुरादाबाद: पुलिस के गले की फांस बना किशोर का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सात दिन पहले ठाकुरद्वारा से रहस्यमय हालात में लापता 14 वर्षीय किशोर की गुमशुदगी ठाकुरद्वारा पुलिस के गले की फांस बनती जा रही है। लापता किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीमें गठित की हैं। हर हाल में अपहृत किशोर की बरामदगी के प्रयास हो रहे हैं। ठाकुरद्वारा थाना …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सात दिन पहले ठाकुरद्वारा से रहस्यमय हालात में लापता 14 वर्षीय किशोर की गुमशुदगी ठाकुरद्वारा पुलिस के गले की फांस बनती जा रही है। लापता किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीमें गठित की हैं। हर हाल में अपहृत किशोर की बरामदगी के प्रयास हो रहे हैं।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम काला झांडा निवासी पाकेश कुमार चौहान ने तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की शाम सात बजे एक लड़का उनके घर में घुस गया। तब घर में सिर्फ बच्चे थे। किशोर को देख बच्चे सहम गए। वह डर कर घर से बाहर आ गए। बच्चों की चीख सुनकर वह मौके पर पहुंचे। पाकेश को देख लड़का कमरे में बेड के नीचे जा छिपा। पाकेश ने लड़के को खींच कर बेड से बाहर निकाला। लड़के की पहचान गांव के ही वीरेंद्र पुत्र मदन के रूप में हुई। कमरे से बाहर निकलने के साथ ही हाथ झटक कर लड़का अपने घर की ओर भाग गया। तब पाकेश ग्रामीणों के साथ आरोपी किशोर के घर गए। लड़के की मां, बाबा अमर सिंह व चाचा मिले। तब पाकेश ने परिजनों को हिदायत दी कि वह अपने लड़के को समझा लें। पाकेश की तहरीर पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने आरोपी किशोर पर चोरी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पाकेश समेत दो लोगों पर अपहरण का आरोप
इमलेश देवी पत्नी स्व. मदनपाल सिंह ने तहरीर देकर नाबालिग बेटे के अपहरण का दावा किया। महिला ने बताया कि उसके 14 वर्षीय बेटे विजेंद्र कुमार का गांव के ही दबंगों ने अपहरण कर लिया है। महिला ने अपहरण का आरोप गांव के ही पाकेश चौहान समेत दो लोगों पर लगाया है। 16 जुलाई शाम साढ़े सात बजे आरोपियों ने विजेंद्र कोका अपहरण कर लिया। ठाकुरद्वारा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करना पड़ा। एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने कहा कि पुलिस जल्द किशोर को बरामद करेगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादबाद : हापुड़ में रची गई थी मजहर की हत्या की साजिश, तफ्तीश शुरू

संबंधित समाचार