अयोध्या: SBI ने गांव में लगाई रात्रि चौपाल, मौजूद रहे ग्रामीण और किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय स्टेट बैंक बीकापुर शाखा द्वारा भदोखरा गांव में मेरा गांव मेरा बैंक कार्यक्रम में किसान संपर्क हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ऋण संबंधी जानकारी व छात्रों को पाठय सामग्री वितरित की गई। शुभारंभ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने किया। उन्होंने किसानों को बैंक और केंद्र …

अयोध्या। भारतीय स्टेट बैंक बीकापुर शाखा द्वारा भदोखरा गांव में मेरा गांव मेरा बैंक कार्यक्रम में किसान संपर्क हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को ऋण संबंधी जानकारी व छात्रों को पाठय सामग्री वितरित की गई। शुभारंभ एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने किया।

उन्होंने किसानों को बैंक और केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और उत्पादों की जानकारी दी। किसानों को सुलभता से ऋण प्रदान करने की बात कही। बैंकिंग गतिविधि में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और उनके सुझावों को नोट किया। प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

पढ़ें-अग्निपथ पर बोले राहुल गांधी, कहा- इस ‘नए प्रयोग’ के कारण सुरक्षा, युवाओं का भविष्य खतरे में

संबंधित समाचार