चीन ने अपने अंतरिक्ष स्टेशन का पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
बीजिंग। चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लैब मॉड्यूल का रविवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान के तट स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से ‘वेन्तियान’ को लेकर ‘लॉन्ग मार्च-5बी वाई3’ रॉकेट रवाना हुआ। Liftoff of a Long March 5B rocket and the Wentian …
बीजिंग। चीन ने अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लैब मॉड्यूल का रविवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान के तट स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से ‘वेन्तियान’ को लेकर ‘लॉन्ग मार्च-5बी वाई3’ रॉकेट रवाना हुआ।
Liftoff of a Long March 5B rocket and the Wentian science module on a mission to double the size of China's Tiangong space station.
Ten kerosene- and hydrogen-fueled engines were powering the Long March 5B into the sky over Hainan Island.https://t.co/iYRn51rNmL pic.twitter.com/By1Yk2HWFy
— Spaceflight Now (@SpaceflightNow) July 24, 2022
नया मॉड्यूल मूल मॉड्यूल के काम न करने की स्थिति में उसकी जगह काम करेगा और साथ ही तियांगोंग अंतरिक्ष केंद्र में शक्तिशाली वैज्ञानिक प्रयोगशाला के तौर पर भी काम करेगा।
The moment of Long March 5B Y3 liftoff. Watch till the end and feel the ground shaking! Docking will happen ~13 hours later!#CZ5B #Wentianhttps://t.co/oegj302VSc
(c) CASC pic.twitter.com/QLHcp0DjSB— China 'N Asia Spaceflight ??️? (@CNSpaceflight) July 24, 2022
चीन अभी इस अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण कर रहा है। सरकारी ‘पीपुल्स डेली’ अखबार की खबर के मुताबिक, चीन लैब मॉड्यूल का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करने के साथ ही अपने अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण जल्द ही पूरा करने वाला है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan : ट्विटर पर भिड़े इमरान खान-शाहबाज शरीफ, हुई तीखी बहस
