मथुरा: आखिर महिलाओं ने क्यों रोका सीवर लाइन का काम
मथुरा, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 स्थित कदंब विहार कालोनी में पिछले एक सप्ताह से नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। रविवार को कुछ महिलाओं को पता चला कि नगर निगम द्वारा उनकी गली में सीवर लाइन नहीं डाली जानी है। यह सुनते ही स्थानीय लोगों में …
मथुरा, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 स्थित कदंब विहार कालोनी में पिछले एक सप्ताह से नगर निगम द्वारा सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। रविवार को कुछ महिलाओं को पता चला कि नगर निगम द्वारा उनकी गली में सीवर लाइन नहीं डाली जानी है। यह सुनते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। महिलाओं ने ठेकेदार के कार्य को रुकवा दिया और पहले अपनी गली में सीवर लाइन डालने के बाद काम शुरू करने की जिद करने लगी। महिलाओं ने इस दौरान नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी।
हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ठेकेदार संदीप कुमार अग्रवाल ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया और वर्क आर्डर में दुर्बल आय वर्ग वाले मकानों की तीनों गलियों में सीवर लाइन डालने का उल्लेख नहीं है। महिलाएं कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी, तो ठेकेदार ने पुलिस बुलाने की धमकी दे डाली। इस पर महिलाएं उग्र हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूर्व प्रधान चौधरी यशपाल सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की। पूर्व प्रधान ने बताया कि अधिकारियों ने सभी गलियों में सीवर लाइन डालने का आश्वासन दिया है। फिर भी सोमवार को वह स्थानीय लोगों के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे। ताकि स्थानीय लोगों के साथ कोई धोखाधड़ी न हो सके।
ये भी पढ़ें- मथुरा: एक्शन में पुलिस, अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
