बहराइच: प्रधान संघ के निर्विरोध अध्यक्ष अजय और महामंत्री बने रमेश, ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में हुआ चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रायबोझा में स्थित सावित्री शिक्षा निकेतन में रविवार को मिहिपुरवा ब्लॉक प्रधान संघ का चुनाव हुआ। अजय कुमार को अध्यक्ष और रमेश मौर्य को ग्राम प्रधानों ने निर्विरोध महामंत्री चुना। सभी को शपथ दिलाई गई। विकासखंड मिहींपुरवा अंर्तगत रायबोझा गांव में स्थित सावित्री शिक्षा निकेतन इंटर कालेज परिसर में ब्लाक मिहींपुरवा के प्रधान संघ …

बहराइच। रायबोझा में स्थित सावित्री शिक्षा निकेतन में रविवार को मिहिपुरवा ब्लॉक प्रधान संघ का चुनाव हुआ। अजय कुमार को अध्यक्ष और रमेश मौर्य को ग्राम प्रधानों ने निर्विरोध महामंत्री चुना। सभी को शपथ दिलाई गई।

विकासखंड मिहींपुरवा अंर्तगत रायबोझा गांव में स्थित सावित्री शिक्षा निकेतन इंटर कालेज परिसर में ब्लाक मिहींपुरवा के प्रधान संघ चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा सौरभ वर्मा की मौजूदगी में कराये गये प्रधान संघ के चुनाव में सर्व सम्मति से प्रधान संघ के अध्यक्ष पद पर मोतीपुर के प्रधान अजय वर्मा उर्फ बाबू एंव महामंत्री पद पर गंगापुर के प्रधान रमेश मौर्या निर्विरोध निर्वाचित हुये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जंगल गुलरिहा के प्रधान गुड्डी देवी, कैलाशपुर झूमन गांव के प्रधान नसीर अहमद एंव कारीकोट के प्रधान केशवराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मंत्री पद पर रायबोझा प्रधान साबिर अली, सेमरी मलमला प्रधान मनोज गौड़, मजगवां प्रधान सुशील सिंह , निद्धीपुरवा प्रधान कलावती मनोनीत हुई।

कोषाध्यक्ष पद पर पेटरहा प्रधान गीता देवी, सम्पर्क प्रमुख पद पर बड़खड़िया प्रधान जय प्रकाश, लेखापरीक्षक आशादेवी मधवापुर, सदस्य पद पर कलावती, अच्छेलाल भिखारी आमिर अली भगवानपुर कुर्मियाना माधुरी देवी फकीर अरविन्द मदेशिया मिहींपुरवा अनिल जायसवाल सेमरीघटही कैलाश नाथ यादव नौबना को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया।

पढ़ें-लखनऊ : शरारत कर सिपाही की वर्दी फाड़ने वाले पहुंचे हवालात… जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार