हल्द्वानी: सुबह चटख धूप, दोपहर में झमाझम बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को सुबह चटख धूप के बाद दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में ठंडक आने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई। हालांकि बारिश के बाद फिर निकली धूप ने उमस भी बढ़ाई। हल्के बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई और फिर निकली तेज धूप …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को सुबह चटख धूप के बाद दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में ठंडक आने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई। हालांकि बारिश के बाद फिर निकली धूप ने उमस भी बढ़ाई। हल्के बादलों के साथ सुबह की शुरुआत हुई और फिर निकली तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी, जिस तरह धूप निकली थी, रविवार को बेहद गर्म होने की संभावना लग रही थी। हालांकि दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद मौसम बदला और जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों ने राहत पाई। हालांकि शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन मौसम में ठंडक होने से लोगों को राहत रही।

दोपहर तक मौसम में काफी ठंडक रही। फिर चटख धूप निकलने से उमस शुरू हो गई। मौसम विभाग ने न्यूनतम 26.6 और अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। सोमवार को पूरे दिन मौसम सुहावना रहने की संभावना भी जताई जा रही है। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश नहीं होने की संभावना भी जताई गई है।

संबंधित समाचार