हल्द्वानी: जारी रहा नर्सिंग स्टाफ का कार्य बहिष्कार, मुख्यमंत्री से लगाई वेतन की गुहार
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन माह का वेतन भुगतान न होने से नाराज आउटसोर्सिंग नर्सों ने तीसरे दिन भी अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। नर्सों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में नर्सों ने कहा कि एवीएमएस आउटसोर्स एजेंसी ने साल 2020 में उन्हें …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन माह का वेतन भुगतान न होने से नाराज आउटसोर्सिंग नर्सों ने तीसरे दिन भी अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा। नर्सों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।
रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में नर्सों ने कहा कि एवीएमएस आउटसोर्स एजेंसी ने साल 2020 में उन्हें 11 माह के लिए अस्पताल में नियुक्त किया था, लेकिन वह आज वर्तमान तक उनकी सेवाएं जारी हैं। एजेंसी ने उन्हें मार्च माह तक का वेतन भुगतान किया। इसके बाद अप्रैल, मई व जून माह का वेतन नहीं दिया। कहा कि एजेंसी ने उनके ईपीएफ खातों में भी राशि का भुगतान नहीं किया है जो जांच का विषय है। इतना ही नहीं उन्हें वेतन पर्ची भी नहीं दी गई।
नर्सों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र वेतन दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी को आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान हिमांशी आर्या, सुनीता, पूजा, नीलम, प्रियंका, विमला, नेहा, माया, दिव्या आदि मौजूद रहीं।
