गोंडा: जलसाजों ने लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे 65 हजार, पैसा मांगने पर गोली मारने की दी धमकी
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव के रहने वाले एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर जालसाजो ने ₹65000 ठग लिए। रुपए देने के बाद जब पीड़ित ने लोन पास करवाने की बात कही तो जलसाजों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए लोन देने से इनकार कर दिया। जालसाजी का …
गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव के रहने वाले एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर जालसाजो ने ₹65000 ठग लिए। रुपए देने के बाद जब पीड़ित ने लोन पास करवाने की बात कही तो जलसाजों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए लोन देने से इनकार कर दिया। जालसाजी का शिकार हुए युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर गांव के रहने वाले श्रीप्रकाश यादव के मुताबिक 3 महीने पहले जालसाजों ने उसे फोन कर ₹500000 का लोन दिलाने का झांसा दिया था और लोन पास कराने के नाम पर उससे ₹36 की मांग की थी। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने उनके खाते में ₹36 भेज दिए। इसके बाद कई किस्तों में उससे ₹65800 लिए गए लेकिन लोन नहीं दिया गया। रुपए लेने के बाद जालसाज ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।
तीन महीने बाद जालसाज का पीड़ित के पास दोबारा फोन आया और लेट पेमेंट के नाम पर उससे ₹ 8800 की मांग की गई। जब पीड़ित ने पैसा देने से इंकार किया तो फोन करने वाले जालसाज ने उससे अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित का कहना है धमकी दिए जाने का ऑडियो भी उसके पास मौजूद है। इस मामले में पीड़ित श्री प्रकाश यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: ई-श्रम के तहत रुपये भेजने के नाम पर हजारों की ठगी
