बरेली: जिले में कोरोना का कहर जारी, मिले 8 पॉजिटिव केस, बढ़ाई जाएंगी जांचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह से लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में आठ मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सर्विलांस सेल के अधिकारियों के अनुसार जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इनमें कोरोना …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह से लगातार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में आठ मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सर्विलांस सेल के अधिकारियों के अनुसार जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इनमें कोरोना के लक्षण नहीं है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।

सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि बरेली सैन्य अभ्यास के लिए आए सेना के पांच जवान 23 जुलाई को सैनिक अस्पताल में कराई जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही मीरगंज निवासी 24 वर्षीय युवक बाजार में कई लोगों के संपर्क में आया। 23 जुलाई को उसने कोरोना जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव मिला है।

जनकपुरी निवासी 35 वर्षीय युवक जो कि एक व्यवसायी है। घर पर हल्की तबीयत खराब होने पर 22 जुलाई को अपनी कोरोना जांच कराई। रविवार आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इसी क्रम में 38 वर्षीय युवक ने, जोकि 18 जुलाई से गोवा से बरेली लौटा है, घर पर तबीयत बिगड़ने पर अपनी कोरोना जांच कराई। रविवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिला है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बीजेपी नेता के मकान पर कब्जा करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात