लखनऊ : चार गुना नकली करेंसी मुहैया कराने का झांसा देकर करते थे लूटपाट…जानें कौन है यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । असली नोट के बदले चार गुना भारतीय जाली करेंसी देने का लालच देकर लूटपाठ करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड रामायण सिंह उर्फ सचिन व विमल पटेल उर्फ विधायक को यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट ने महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के राजौरी से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये …

लखनऊ । असली नोट के बदले चार गुना भारतीय जाली करेंसी देने का लालच देकर लूटपाठ करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड रामायण सिंह उर्फ सचिन व विमल पटेल उर्फ विधायक को यूपी एटीएस की वाराणसी यूनिट ने महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिले के राजौरी से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बता दें कि पकड़े गए बदमाश असली करेंसी के बदले जाली करेंसी मुहैया कराने का झांसा देकर लूटपाट की वारदात करते थे। जिसकी सूचना एटीएस को लगातार मिल रही थी। एटीएस लम्बे समय से इस गैंग को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई थी। इस गैंग का शिकार हुए लोग शिकायत करने से बचते थे क्योकि गैंग के सदस्य अंडरवर्ल्ड की धमकी देकर उनका मुंह बंद करा देते थे। यह जानकारी यूपी एटीएस के एडीजी नवीन अरोरा ने दी।

उन्होंने बताया कि लोगों को शिकार बनाने के लिए गैंग के सदस्य असली नोट के आकार का कागज लेकर उसे डाई से प्रिंट करके दिखाने का छलावा करते थे और टेस्ट के लिए ग्राहकों को असली नोट देते थे। जिससे ग्राहक उनके जाल में आसानी से फंस जाते थे और उन पर भरोसा करने लगाते थे। बता दें कि यह गैंग उत्तरप्रदेश समेत महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में पांव पसार चुका है।

गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2021 को गैंग के सदस्यों ने प्रयागराज जनपद के कारोबारी को दिल्ली एनसीआर इलाके में धोखे से बुलाकर उससे 90 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद रुपयों के बंटवारे के लिए गैंग के सदस्य लखनऊ आए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही एटीएस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 44 लाख की नगदी बरामद की थी। जिसके बाद गोमतीनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

जबकि गैंग के कई सदस्य फरार हो गए थे। बता दें कि 20 मई 2022 को एटीएस ने झारखंड राज्य के धनबाद जिले के महोदा रेलवे स्टेशन के पास से दो सदस्यों को गिरफ्तर में लिया था। उनकी निशानदेही पर गैंग लीडर रामायण सिंह उर्फ सचिन व विमल पटेल उर्फ विधायक नाम संज्ञान में आया। शनिवार को पालघर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। इंवेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि साल 2013 से उनका गैंग कई राज्यों में सक्रिय है। अब तक करोड़ो की कमाई कर मुंबई एवं अन्य जगहों पर संपत्ति बना चुका है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: सिरसा में लगभग डेढ़ लाख रूपये की नकली करेंसी बरामद

संबंधित समाचार