आज का राशिफल। 25 जुलाई, 2022
मेष आज मित्रों व सगे-संबंधियों से फोन पर लंबी बातचीत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। सहयोगी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है। वृष स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण मंुह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो …
मेष
आज मित्रों व सगे-संबंधियों से फोन पर लंबी बातचीत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। सहयोगी आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। कारोबार में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है।
वृष
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। मौसम परिवर्तन के कारण मंुह का स्वाद कुछ कड़वा सा हो सकता है। ससुराल पक्ष में कुछ तनाव होने की संभावना है। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थी काफी गंभीर रहेंगे। आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिए।
मिथुन
व्यापार में आपको अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रुके हुए कार्य पुनः शुरू हो सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे।
कर्क
कार्यक्षेत्र में आपको काफी मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। लोग आपसे इस समय कुछ ज्यादा ही अपेक्षा रख रहे हैं। इसका दबाव आपको झेलना पड़ेगा। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें। परिवार के लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।
सिंह
व्यापार को लेकर की गई यात्रा सफल सिद्ध होगी। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। फिल्म उद्योग से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे।
कन्या
विदेश से जॉब के ऑफर मिलने की संभावना बन रही है। दूसरों के कार्यों में टांग न अड़ाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। जिस कार्य के प्रति मन में आत्मविश्वास न हो उसे तुरन्त न करें।
तुला
व्यस्तता के बावजूद परिवार व बच्चों को समय अवश्य देंगे। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपसी झगड़ा सुलझा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिस्थितियों के लगातार अनुकूल होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे।
वृश्चिक
नया कार्य शुरू करने में जल्दबाज़ी न करें। यदि काम में मन न लग रहा हो तो आज कुछ ज्यादा प्रयास न करें। गुप्त रहस्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। ज्यादा तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है।
धनु
व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें। नकदी की समस्या हल हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।
मकर
प्रशासन से जुड़े लोग अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। किसी मित्र के यहाँ से दावत का आमंत्रण मिल सकता है। बातचीत के दौरान किसी की बुराई या चुगली न करें। आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा।
कुंभ
प्रेम संबंधों में कुछ खटपट जैसी संभावना बन सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। मन शान्त रखने के लिए संगीत का आनन्द उठा सकते हैं। दूसरों की राय को भी महत्व दें। कारोबार में आय निरंतर बनी रहेगी। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं।
मीन
अचल संपत्ति के विवादों के उभरने की संभावना बन रही है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपनी समस्याओं को स्वयं हल करें दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। आय की अपेक्षा खर्चे ज्यादा रहेंगे। बुरी संगत से दूर रहें वरना प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँच सकता है।
