America: लॉस एंजिलिस के एक पार्क में गोलीबारी, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था। लॉस एंजिलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने बताया कि सान पैड्रो के पेक पार्क में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर …

कैलिफोर्निया (अमेरिका)। अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था। लॉस एंजिलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने बताया कि सान पैड्रो के पेक पार्क में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी हुई।

लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग ने बताया कि यह घटना कार शो में या उसके निकट हुई। उसने बताया कि गोलीबारी में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और कुल सात लोग घायल हुए हैं। उसने बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान! बचने के लिए दूसरे देशों को बेचेगा अपनी संपत्ति

संबंधित समाचार