सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के प्रदर्शन को दो साल पूरे, संजना सांघी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के प्रदर्शन के पूरे हो गये हैं। यह सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के करीब 2 महीने बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को पूरे 2 साल हो चुके हैं। फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना सांघी ने सोशल मीडिया …

मुंबई। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के प्रदर्शन के पूरे हो गये हैं। यह सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के करीब 2 महीने बाद रिलीज हुई थी।

इस फिल्म की रिलीज को पूरे 2 साल हो चुके हैं। फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की छोटी से झलक दिखाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को पसंद करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)

संजना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “किजी और मैनी की जादूई दुनिया को 2 साल पूरे हो चुके हैं और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के इतने प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया। मैं तुम्हें मिस करती हूं मैनी।”

पढ़ें-आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ से शेयर किया BTS वीडियो, अलग-अलग अंदाज में नजर आए एक्टर

संबंधित समाचार