नेपाल में पेड़ से लटके मिले तीन लड़कियों के शव, हत्या मानकर छानबीन कर रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। नेपाल के झापा जिले में तीन किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक बसंत पाठक ने बताया कि 16 साल की दो और 17 साल की एक कुल तीन लड़कियां शनिवार दोपहर से लापता थीं।तीनों सुनकोशी चाय बागान में काम करती थीं। पुलिस ने …

काठमांडू। नेपाल के झापा जिले में तीन किशोरियों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक बसंत पाठक ने बताया कि 16 साल की दो और 17 साल की एक कुल तीन लड़कियां शनिवार दोपहर से लापता थीं।तीनों सुनकोशी चाय बागान में काम करती थीं।

पुलिस ने बताया कि उनके शव नेपाल-भारत सीमा के पास पथमारी में स्थित चाय बागान के अंदर एक पेड़ से लटके पाए गए। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, उक्त मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भूमध्यसागरीय जहाजों में पांच शव मिले, 1100 प्रवासी बचाए गए
इधर, इटली की व्यावसायिक नौकाओं ने भूमध्यसागर में मछली पकड़ने वाली नौकाओं से लीबिया के तट के निकट पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें लदे 674 लोगों को बचाया गया है। उधर, यूरोपीय संस्थाओं ने भी पांच सौ से ज्यादा लोगों को बचाने की जानकारी दी है। इन्हें बचाने के काम में कोलाबरिया तट के निकट नेवी का व्यावसायिक जहाज, तटरक्षक बल की तीन नौकाएं और पुलिस बोट को लगाया गया। बचाए गए लोगों को कोलाबरिया और सिसली ले जाया गया है। पांचों लोगों की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें : म्यांमार में एनएलडी नेता और तीन अन्य विरोधियों को दी गई फांसी, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार