‘मेरी कहानी, मेरी जिंदगी…’, अब पर्दे पर दिखेगी शोएब अख्तर की बायोपिक ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’, खुलेंगे कई राज
नई दिल्ली। पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अगले साल बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उन पर एक फिल्म बनने जा रही है, जो 16 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस- रनिंग अगेंस्ट द ऑड्स’ रखा गया है। खुद शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का मोशन …
नई दिल्ली। पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अगले साल बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उन पर एक फिल्म बनने जा रही है, जो 16 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस- रनिंग अगेंस्ट द ऑड्स’ रखा गया है। खुद शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर कर कन्फर्म किया कि जल्द ही उनकी बायोपिक फिल्म आने वाली है। पोस्ट शेयर कर शोएब ने लिखा- ”इस सुंदर सफर की शुरुआत। मेरी कहानी, मेरी जिंदगी, मेरी बायोपिक के लॉन्च की घोषणा करता हूं।
Beginning of this beautiful journey. Announcing the launch of my story, my life, my Biopic,
"RAWALPINDI EXPRESS – Running against the odds"
You're in for a ride you've never taken before. First foreign film about a Pakistani Sportsman.Controversially yours,
Shoaib Akhtar pic.twitter.com/3tIgBLvTZn— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) July 24, 2022
रावलपिंडी एक्सप्रेस- रनिंग अगेंस्ट द ऑड्स। अगर आपको लगता है आप बहुत जानते हैं, तो आप गलत हैं। आप वो राइड लेने वाले हैं, जिसे आपने पहली कभी नहीं लिया। @qfilmsproductions का एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट. पाकिस्तानी क्रिकेटर की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म।” शोएब अख्तर 24 सेकंड के इस मोशन पोस्टर में रेलवे ट्रैक में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ रेल के इंजन का हार्न सुनाई दे रहा है।
पाक खिलाड़ी पर पहली विदेशी फिल्म
यह पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बनने वाली पहली विदेशी फिल्म है। पाकिस्तान की कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करके फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने की बात कही है।
लीजेंड्स क्रिकेट लीग खेलते नजर आएंगे अख्तर
शोएब अख्तर इस साल सितंबर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग क्रिकेट में संन्यास ले चुके पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। बता दें कि शोएब अख्तर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 444 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 178, वनडे में 247 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 19 विकेट लिए हैं। अख्तर ने 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
ये भी पढ़ें : NZ vs WI : न्यूजीलैंड की टीम में वापस लौटे कप्तान केन विलियमसन, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे सीरीज
