Video: मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कर डाली राजनीति छोड़ने की बात !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान इस वक्त खासा सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इसके पीछे की वजह यह कि गडकरी ने यह बयान राजनीति को लेकर दिया है। गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं कब राजनीति छोड़ दूं और कब नहीं…क्योंकि जिंदगी में करने के लिये …

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान इस वक्त खासा सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इसके पीछे की वजह यह कि गडकरी ने यह बयान राजनीति को लेकर दिया है। गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं कब राजनीति छोड़ दूं और कब नहीं…क्योंकि जिंदगी में करने के लिये और भी कई चीजें हैं। इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि आखिरकार राजनीति क्या है?

नितिन गडकरी रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बारीकी से देखें तो राजनीति समाज के लिए है। समाज का विकास करने के लिए है। लेकिन मौजूदा वक्त को अगर देखा जाए तो राजनीति का इस्तेमाल शत प्रतिशत सत्ता पाने के लिये किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश गांधी के सम्मान समारोह में पहुंचे गडकरी ने कहा, हमें यह समझना होगा कि राजनीति का मतलब क्या है। क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में बने रहने के लिए? उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी के दौर से राजनीति सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है, लेकिन बाद में इसका फोकस राष्ट्र और विकास के लक्ष्य की तरफ बढ़ गया।

उन्होंने कहा, आज जो हम देख रहे हैं, वह 100 फीसदी केवल सत्ता में बने रहने के बारे में है। राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है और इसलिए आज के राजनेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी ने किया ऐसा दावा कि आप भी कहेंगे- ऐसे कैसे ?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव