गोरखपुर: माहे मुहर्रम में मनाया जाएगा मुकद्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक
गोरखपुर। माहे मुहर्रम का चांद दिखने पर 30 या 31 जुलाई से नये इस्लामी साल का आगाज होगा। जिसमें देश विदेश की मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक मनाया जाएगा। मुहर्रम की पहली तारीख को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई। इसी महीने में यजीद नाम के जालिम बादशाह …
गोरखपुर। माहे मुहर्रम का चांद दिखने पर 30 या 31 जुलाई से नये इस्लामी साल का आगाज होगा। जिसमें देश विदेश की मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक मनाया जाएगा। मुहर्रम की पहली तारीख को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हजरत सैयदना उमर रदियल्लाहु अन्हु की शहादत हुई।
इसी महीने में यजीद नाम के जालिम बादशाह ने पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व उनके साथियों को कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया था।
हाफिज महमूद रज़ा कादरी ने बताया कि शहर की कई मस्जिदों व घरों में जिक्रे शहीदे कर्बला की महफिल व मजलिस पहली मुहर्रम से शुरु होगी। साथ ही देश विदेश की मुक़द्दस हस्तियों का उर्स-ए-पाक कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी करके मनाया जाएगा।
इन मुक़द्दस हस्तियों का मनाया जाएगा उर्स- ए- पाक
पहली मुहर्रम को मुसलमानों के दूसरे खलीफा अमीरुल मोमिनीन सैयदना हज़रत उमर फारुके आज़म रदियल्लाहु अन्हु, हज़रत अबू हफ्स शैख़ शहाबुद्दीन उमर सोहरवर्दी अलैहिर्रहमां, 2 मुहर्रम को हज़रत शैख़ अबू महफूज़ असदुद्दीन मारूफ़ करख़ी अलैहिर्रहमां, 5 मुहर्रम को हज़रत शैख़ ख़्वाजा बाबा फरीदुद्दीन मसऊद गंजे शकर अलैहिर्रहमां, 7 मुहर्रम को हज़रत शाह ख़्वाजा फुजैल बिन अयाज़ अलैहिर्रहमां, 8 मुहर्रम को हज़रत मौलाना हशमत अली खान अलैहिर्रहमां, 10 मुहर्रम को शहीद-ए- आज़म हज़रत सैयदना इमाम हुसैन रदियल्लाहु अन्हु व कर्बला के शहीदों का उर्स।
इसके अलावा हज़रत शम्सुद्दीन हबीबुल्लाह मिर्ज़ा मज़हर जाने जानां अलैहिर्रहमां, हज़रत ख़्वाजा अबू नसर बिशर अल हाफी अलैहिर्रहमां व हज़रत ख़्वाजा अबुल हसन ख़रक़ानी अलैहिर्रहमां, 14 मुहर्रम को मुफ्ती- ए-आज़म हिंद हज़रत मोहम्मद मुस्तफा रज़ा खां नूरी अलैहिर्रहमां, 18 मुहर्रम को हज़रत सैयदना इमाम ज़ैनुल आबेदीन अली अल औसत रदियल्लाहु अन्हु, 20 मुहर्रम को सहाबी- ए- रसूल हज़रत सैयदना बिलाल अल हबशी रदियल्लाहु अन्हु, 26 मुहर्रम को हज़रत बाबा सैयद ताजुद्दीन मोहम्मद अलैहिर्रहमां, 28 मुहर्रम को हज़रत मखदूम सैयद अशरफ जहांगीर सिमनानी अलैहिर्रहमां, 29 मुहर्रम को हज़रत शाह कुतबुद्दीन अहमद वलीउल्लाह मुहद्दिस देहलवी अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-मुहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत, नौ अन्य झुलसे
