हल्द्वानी: 83.86 लाख से गुड़गांव की कंपनी करेगी फ्लाईओवर का फिजिबिलिटी टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की ओर से कालाढूंगी, नैनीताल, मुखानी व रामपुर रोड में जाम से निजात दिलाने के लिए चार फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके लिए तीन निजी कंपनियों की ओर से अपनी-अपनी रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें से लोनिवि ने हरियाणा की एक कंपनी को फ्लाईओवर तैयार करने के लिए चुन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग की ओर से कालाढूंगी, नैनीताल, मुखानी व रामपुर रोड में जाम से निजात दिलाने के लिए चार फ्लाईओवर बनाए जाने हैं। इसके लिए तीन निजी कंपनियों की ओर से अपनी-अपनी रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें से लोनिवि ने हरियाणा की एक कंपनी को फ्लाईओवर तैयार करने के लिए चुन लिया है। इसके बाद विभाग की ओर से कंपनी के ओर से किए जाने वाले फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए 83.86 लाख का बजट का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।

शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें प्रमुख क्षेत्र कालाढूंगी चौराहा, मुखानी चौराहा, नैनीताल रोड व रामपुर रोड शामिल हैं। इसमें लोक निर्माण विभाग की ओर से चार फ्लाईओवर बनाए जाने प्रस्तावित थे, जिसको लेकर पांच निजी कंपनियों ने फ्लाईओवर बनाने के लिए आवेदन किया था। हाई कोर्ट में मामला जाने के बाद कंपनियों से कुछ मानकों पर रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें से तीन कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट लोनिवि को भेजी थी। इनमें दिल्ली की पार्क प्रोजेक्ट कंसलटेंसी, फरीदाबाद की क्राफ्ट कंपी व हरियाणा की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

लोनिवि ने सभी की रिपोर्ट के आधार पर गुड़गांव की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड को प्रोजेक्ट के लिए चुना है। कंपनी की ओर से फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए 83.86 लाख का बजट तैयार किया गया है। लोनिवि ने फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए डीपीआर बनाकर प्रसाशन को भेज दिया है। बजट मिलने के बाद फ्लाईओवर का फिजिबिलिटी टेस्ट शुरू हो जाएगा।

मानकों के आधार पर कंपनी को चुना गया है। मानकों के साथ ही इस कंपनी का बजट स्वीकृति लायक था। अब डीपीआर को बजट प्रेषित करने के लिए प्रशासन को भेजा जाएगा। – अशोक चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म