रुद्रपुर: गोबर की गंदगी के लिए पड़ोसी को टोकना पड़ा भारी, गर्भवती से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर के आगे भैंस के गोबर करने की शिकायत करना रुद्रपुर में एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने अपने पुत्रों के साथ घर में घुसकर महिला, उसके पति व बच्चों पर हमला कर दिया। गर्भवती की सास की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गौरासाहगढ़, बिलारी मुरादाबाद …
रुद्रपुर, अमृत विचार। घर के आगे भैंस के गोबर करने की शिकायत करना रुद्रपुर में एक गर्भवती महिला को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने अपने पुत्रों के साथ घर में घुसकर महिला, उसके पति व बच्चों पर हमला कर दिया। गर्भवती की सास की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गौरासाहगढ़, बिलारी मुरादाबाद और हाल ट्रांजिट कैंप शास्त्री नगर निवासी हरवती ने बताया कि उसका बेटा रवि राज मिस्त्री का काम करता है। मोहल्ले के ही ओमप्रकाश ने भैंस, घोड़ा, बकरी पाल रखे हैं जो आए दिन घरों के आगे गंदगी फैलाते हैं। रविवार दोपहर भैंस ने उनके दरवाजे पर आकर गोबर कर दिया। जिसकी शिकायत उनकी गर्भवती बहू ने ओमप्रकाश से की तो वह लोग गाली-गलौज करने लगे। अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
आरोप है कि रविवार को देर रात करीब 11 बजे ओमप्रकाश ने घर का दरवाजा खटखटाया। बहू ने दरवाजा खोला तो ओमप्रकाश अपने पुत्र श्याम और राहुल के साथ घर में घुस आए और उनके बेटे व बहू पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने घर में मौजूद दो छोटे बच्चों को भी मारा। शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।
