हल्द्वानी: नगर निगम को मिले 18 करोड़…देनदारी निपटाने के बाद खर्च किए जाएंगे विकास कार्यों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार माह से शासन में अटका करीब 18 करोड़ रुपये का बजट आखिरकार नगर निगम को मिल गया। निगम बजट को पहले अपनी करोड़ों की देनदारियों को चुकाने में खर्च करेगा। इसके बाद शेष बजट को विकास कार्यों में लगाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने पूंजीगत व्यय के लिए 31 मार्च …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चार माह से शासन में अटका करीब 18 करोड़ रुपये का बजट आखिरकार नगर निगम को मिल गया। निगम बजट को पहले अपनी करोड़ों की देनदारियों को चुकाने में खर्च करेगा। इसके बाद शेष बजट को विकास कार्यों में लगाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पूंजीगत व्यय के लिए 31 मार्च 2022 को राज्य को विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी थी। इसमें से 18 करोड़ हल्द्वानी नगर निगम को मिलने थे, लेकिन कुछ कारणों से यह राशि निगम के खाते में नहीं आ पाई। करीब चार माह इंतजार करने के बाद बीते दिन नगर निगम को शासन से धनराशि प्राप्त हो गई है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन से मिले बजट से निगम पहले अपनी देनदारियों को निपटायेगा। इसके बाद शेष बचे धन को प्रस्ताव बनाकर विकास कार्यों पर खर्च किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्रान्तर्गत विकास कार्यों के लिए निगम को और अधिक धन की आवश्यकता है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

निगम में शामिल नए वार्डों का जल्द होगा सर्वे
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि परिसीमन के बाद नगर निगम में शामिल नए वार्डों का जल्द सर्वे कराया जायेगा। इसके लिए एक-दो दिन में जारी कर दिया जायेंगे। बताया कि वार्डों में सर्वे के बाद विकास कार्यों का प्रोजेक्ट तैयार कराकर धन की व्यवस्था की जायेगी। उपाध्याय ने बताया कि नये वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। कई वार्डों में लाइटें लग चुकी हैं और कुछ में लगानी बाकी हैं।

संबंधित समाचार