आज का राशिफल। 26 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आप स्वयं को काफी शान्त अनुभूत करेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े कार्य-व्यवसाय में श्रेष्ठ धन लाभ होगा। वृष आज ऑफिस में काम का दबाव आपके ऊपर काफी रहेगा। कानूनी …

मेष

आज नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आप स्वयं को काफी शान्त अनुभूत करेंगे। कंसल्टेंसी से जुड़े कार्य-व्यवसाय में श्रेष्ठ धन लाभ होगा।

वृष

आज ऑफिस में काम का दबाव आपके ऊपर काफी रहेगा। कानूनी मामलों की उलझन बढ़ सकती है। भावुक होकर निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण रखें। घर की बातें बाहर वाले मित्रों से साझा करना उचित नहीं है।

मिथुन

आज विद्यार्थी अपनी स्किल्स को बढ़ाने को प्रयासरत रहेंगे। अविवाहित लोग विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन सबसे शानदार रहेगा। मित्रों के साथ शाम का समय बितायेंगे। विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होगा।

कर्क

आज परिवार में अपेक्षा से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। बचपन के मित्रों से मुलाक़ात होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। दूसरों की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान अवश्य करें।

सिंह

आज जीवनसाथी का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। बड़े आर्थिक लेन-देन कर सकते हैं। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। अपने काम का भरपूर आनंद उठायेंगे। आज आप भोग-विलास का अच्छा आनन्द लेंगे। महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं।

कन्या

आज आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को संभलकर रहना चाहिए। नई तकनीक और स्किल्स का प्रयोग सीख सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आयेंगे। समाज सेवा में रुचि लेंगे। डिब्बाबन्द खाद्यपदार्थों का सेवन न करें।

तुला

आज खानपान में आपको संयम जरूर बरतना चाहिए। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। अफसरों के व्यवहार से आपको परेशानी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक

आज पैरों और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। महत्वपूर्ण वस्तु के गुम होने की आशंका है। थकान और अनिद्रा की स्थिति निर्मित होगी। यात्रा की वजह से आपको थकान हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव काफी बढ़ेगा।

धनु

आज विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ता मिल सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना लाभप्रद होगा। आप मनोरञ्जन के मूड में रहेंगे। घर की सजावट में धन खर्च करेंगे। करियर को लेकर जीवनसाथी से सहयोग अवश्य लें।

मकर

आज ऑफिस में आपको मनोनुकूल काम मिलेगा। विद्यार्थी कठिन विषयों का अध्ययन करने का विचार बना सकते हैं। आप सब को खुश रखने का प्रयास करेंगे। पुराने अनुभवों का लाभ कार्यक्षेत्र में उठायेंगे। अटके हुए कार्य दोबारा शुरू होंगे।

कुंभ

आज बच्चों के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी परिजन से मनमुटाव हो सकता है। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित कर सकते हैं।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाएं रखें। गले में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। जिस भी काम को हाथ में लें उसे पूर्ण अवश्य करें। अत्यधिक सोच-विचार करने के कारण काम बिगड़ सकते हैं।