Sawan Shivratri 2022 : मुरादाबाद में ऊँ नम: शिवाय के जयघोष के बीच भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक, देखिए तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में पहुंचकर भक्तों ने आस्था के जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। देर रात से ही शिवालयों पर भक्तों की लंबी कतार लग गईं। फलफूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मिष्ठान आदि चढ़ाकर भक्तों ने अपने आराध्य देवादिदेव महादेव का पूजन अर्चन कर स्वयं के साथ ही …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में पहुंचकर भक्तों ने आस्था के जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। देर रात से ही शिवालयों पर भक्तों की लंबी कतार लग गईं। फलफूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, मिष्ठान आदि चढ़ाकर भक्तों ने अपने आराध्य देवादिदेव महादेव का पूजन अर्चन कर स्वयं के साथ ही लोक कल्याण की कामना की। शिवालयों में ऊँ नम: शिवाय मंत्र की गूंज रही।

शिव शक्ति मंदिर रामगंगा बिहार में जलाभिषेक करते श्रद्धालु

शहर के ढाभ वाले मंदिर,दिव्य योग आश्रम स्थित शिव मंदिर, टीडीआई सिटी स्थित शिव मंदिर रामगंगा विहार स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद हवन भी किया। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु भी जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भ्रमण कर व्यवस्था बनवाने का काम किया।

मनोकामना श्री हनुमान मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु

वहीं हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल भरकर श्रद्धालुओं का जत्था अपने गंतव्य को जाता रहा। रास्ते में पड़ने वाले शिवालयों पर कांवडियों ने हर हर महादेव, बोल बम का जयघोष कर जलाभिषेक किया। उनकी सेवा में रास्ते में जगह जगह लोगों ने शिविर लगाकर फल, पानी, चाय, शरबत, नाश्ता आदि का वितरण किया।

 जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी किया जलाभिषेक
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी किया जलाभिषेक

 जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी किया जलाभिषेक
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने ग्राम निवाड़ खास के शिव मंदिर व संभल चंदौसी रोड गांगन तिराहे पर बने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने श्रवण मास की शिव तेरस के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर और पुष्प अर्पित कर जिले के नागरिकों और शिव भक्त कांवडियों के सुख समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। उन्होंने सावन के आगमी सोमवार को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में सड़क पर दौड़े अफसर

संबंधित समाचार