रायबरेली: ट्यूबवेल स्टार्टर की करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ट्यूबवेल के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है । यह हादसा ट्यूबवेल चलाते समय हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना का है। गांव निवासी युवक जितेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह अपने …

रायबरेली। ट्यूबवेल के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है । यह हादसा ट्यूबवेल चलाते समय हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्योना का है। गांव निवासी युवक जितेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह अपने खेत में पानी सींचने के किए ट्यूबवेल चलाने गया था। ट्यूबवेल के स्टार्टर में बिजली का करंट का प्रवाह था। जितेंद्र ने जैसे ही ट्यूबवेल चलाने के लिए स्टार्टर को स्पर्श किया, करंट की चपेट ने आ गया।

आसपास के लोगों ने बिजली उपकेंद्र फोन करके बिजली लाइन को बंद कराया,और करंट से झुलसे युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे । जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पढ़ें-रामपुर : दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज