मुरादाबाद : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नवविवाहिता की शादी को अभी छह माह भी नहीं हुए थे कि दहेज लोभी ससुराली ने उसे घर से निकाल दिया। दहेज लोभी ससुराली पीड़िता से पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर महिला थाने में पुलिस …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नवविवाहिता की शादी को अभी छह माह भी नहीं हुए थे कि दहेज लोभी ससुराली ने उसे घर से निकाल दिया। दहेज लोभी ससुराली पीड़िता से पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी। उनके आदेश पर महिला थाने में पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मझोला थाना क्षेत्र में प्रीत विहार निवासी अक्षरे राणा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। अक्षरे राणा के अनुसार उसकी शादी 20 फरवरी 2022 को बिजनौर के रोशनपुर निवासी कपिल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी वाले दिन ही ससुराली मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे।

बताया गया कि जब अक्षरे ससुराल पहुंची तभी से ससुराल वालों ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना शुरु कर दिया। महिला के अनुसार उसने जब विरोध करना शुरू किया तो उनका उत्पीड़न बढ़ गया। कुछ दिन बाद जब उसके पिता ससुराल उससे मिलने पहुंचे तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में पति कपिल, ससुर अजयपाल सिंह, सास सुधा, ननद भावना, देवर सचिन और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर हलवाई ने सब्जी में डाल दीं नशीली गोलियां, मूर्छित मिला पूरा कुनबा

संबंधित समाचार