अयोध्या: मेला परिक्षेत्र में अव्यवस्था देख भड़के महापौर, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
अयोध्या। सावन मेला के मद्देनजर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ मणिपर्वत मेला परिसर का निरीक्षण किया। जहाँ जगह-जगह जलभराव व गड्डे, जर्जर सड़क व गंदगी मिली। इस पर महापौर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा पूरे मेला परिसर को समय से साफ-सुथरा किया जाए। गड्डों को तुरंत भरा …
अयोध्या। सावन मेला के मद्देनजर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ मणिपर्वत मेला परिसर का निरीक्षण किया। जहाँ जगह-जगह जलभराव व गड्डे, जर्जर सड़क व गंदगी मिली। इस पर महापौर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा पूरे मेला परिसर को समय से साफ-सुथरा किया जाए। गड्डों को तुरंत भरा जाए, जिससे यहां आने श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
महापौर ने मणि पर्वत पर चढ़ने के लिए निर्मित सीढ़ी पर लगी काई को साफ करने का निर्देश दिया। जगह-जगह पड़े ईट-पत्थर तत्काल हटाने के निर्देश दिए। मेला परिसर की अव्यवस्था को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में जगह-जगह कूड़ा दान रखने को कहा। इसके अलावा जलभराव को खत्म करने का स्थायी समाधान खोजने को कहा। बता दें कि 31 जुलाई को कजरी तीज के पर्व के दिन से रामनगरी का सावन झूला प्रारंभ होता है। इसी दिन मणि पर्वत पर अयोध्या के प्रत्येक मंदिराें के अराध्य को झूला पर झुलाया जाता है।
महापौर के साथ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री शैलेंद्र कोरी, बाबू राम, निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कमलजीत सिंह, सहायक अभियंता आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।
सरयूतट की रोस्टर से हो सफाई
महापौर ने कहा कि सरयूतट, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ सहित अन्य बड़े मंदिरों की रोस्टर के अनुरूप साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। यदि निरीक्षण में लापरवाही मिली अब जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-बहराइच: दरगाह जेठ मेला 19 मई से होगा शुरू, मेले में पॉलिथीन पर रहेगा प्रतिबंध
