बरेली: मानवता हुई शर्मसार, रोड नंबर पांच पर फेंका भ्रूण, जमकर हंगामा
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के एयरफोर्स रोड स्थित रोड नंबर पांच पर अज्ञात व्यक्ति दोपहर में भ्रूण फेंक गया। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। भ्रूण देख लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण पर पहले पन्नी डालकर उसे भीगने से बचाया …
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर के एयरफोर्स रोड स्थित रोड नंबर पांच पर अज्ञात व्यक्ति दोपहर में भ्रूण फेंक गया। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। भ्रूण देख लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भ्रूण पर पहले पन्नी डालकर उसे भीगने से बचाया और फिर बाद में पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले भी इज्जतनगर के कई इलाकों में भ्रूण मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया गया वार्ड, विदेशों से लौटे 547 लोग भी ट्रेस
