भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने दुनिया को कहा अलविदा, 86 दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती
मुंबई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है, जहां भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 63 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। पंजाब के सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने …
मुंबई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आई है, जहां भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 63 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। पंजाब के सिंगर को लोग भांगड़ा स्टार के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने साल 1990 में सफारी बॉयज़ बैंड का गठन किया था।
बलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना माना नाम थे। उनके निधन की खबर सामने आने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर शुरू हो गई है। कई फैंस और सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।
बता दें कि, सिंगर कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अप्रैल में उन्हें दिल में हो रहे दर्द की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जांच के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। 86 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद हाल ही में उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। लेकिन कोमा से बाहर आने के बाद उन्होंने आखिरी सांसे ली।
नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल जैसे कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है।
पढ़ें-जुगल हंसराज मना रहे आज अपना 50वां जन्मदिन, एक्टर ने रखा था करण जौहर की इस सुपरहिट फिल्मों का नाम
