बरेली: मोहर्रम के दौरान टूटी सड़कें बन सकती हैं मुसीबत, दुरुस्त कराने की मांग, दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। थाना बिथरी चैनपुर के गांव मोहनपुर व उड़ला जागीर की सड़कों का हाल बहुत ही खराब है। मोर्हरम के जुलूस के समय वहां के लोगों को दिक्कत न हो इसको लेकर पैगाम इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर संस्था …

बरेली,अमृत विचार। थाना बिथरी चैनपुर के गांव मोहनपुर व उड़ला जागीर की सड़कों का हाल बहुत ही खराब है। मोर्हरम के जुलूस के समय वहां के लोगों को दिक्कत न हो इसको लेकर पैगाम इमाम हुसैन सामाजिक संस्था के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर संस्था के आसिफ मंसूरी ने बताया लंबे समय से दोनों गांव की सड़कें खराब पड़ी हुई हैं। जिस कारण लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। आगामी मोहर्रम में इन रास्तों से जुलूस गुजरेगा। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए गाँव की सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।

यह भी पढ़ें-बरेली: शहर से लेकर गांव तक बंदरों का आतंक, खेत पर काम कर रहे किसान पर किया हमला, नाक, कान चबाया

संबंधित समाचार