बहराइच: शहर के मोहल्लों में हुआ जलभराव, दुकानों में भर गया पानी
बहराइच। जिले में बुधवार सुबह से तेज बारिश शुरु हो गई। जरवल रोड में नालियां जाम होने से पानी लोगों के दुकानों में घुस गया। शहर के कई मोहल्ले में भी जलभराव हो गया। मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। तराई के बहराइच जनपद में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही …
बहराइच। जिले में बुधवार सुबह से तेज बारिश शुरु हो गई। जरवल रोड में नालियां जाम होने से पानी लोगों के दुकानों में घुस गया। शहर के कई मोहल्ले में भी जलभराव हो गया। मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। तराई के बहराइच जनपद में बीते तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। बादल बनने के बाद भी बारिश में परिवर्तित नहीं हो सके। बुधवार सुबह सात बजे से रिमझिम बूंद कुछ ही देर में बारिश में तब्दील हो गई। लोगों को गर्मी से निजात मिली। मूसलाधार बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया।
शहर के मोहल्ला घसियारी पुरा, नौवागढ़ी, बक्शीपुरा, इंदिरा स्टेडियम मार्ग, मॉल गोदाम रोड पर पानी भर गया। जरवल रोड कस्बे में नालियों की सफाई न होने से जलनिकासी नहीं हो सकी। इससे पानी लोगों के मकान और दुकान में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं तेज बारिश का फायदा किसानों को हुआ। जिनके खेत में नर्सरी की रोपाई हो चुकी है, उन्हे समय से पानी मिल गया है। जबकि अन्य किसान धान की रोपाई करवा रहे हैं।
अमृत है वर्षा
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक विनायक शाही ने बताया कि बारिश पूरे दिन होगी। यह बारिश किसानों के लिए अमृत साबित होगा। ऐसे में जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है, वह रोपाई शुरू करा दें। जिनकी हो गई है, वह पोटाश और यूरिया का छिड़काव करें।
पढ़ें-महराजगंज: दारोगा ने मांगी छुट्टी, तो नाराज CO ने दिया रिटायरमेंट का आदेश
