लखनऊ : नलकूप विभाग में तैनात जेई ने पत्नी व बेटी के साथ खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां नलकूप विभाग में तैनात जेई शैलेंद्र कुमार (45) ने पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) के साथ जहर खा लिया। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है। …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां नलकूप विभाग में तैनात जेई शैलेंद्र कुमार (45) ने पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) के साथ जहर खा लिया। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र कुमार का 16 वर्षीय बेटा फर्स्ट ईयर का छात्र है। सेंट्रल अकेडमी सेक्टर 3 जानकीपुरम में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से वह इंदौर क्रिकेट खेलने गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जानकीपुरम में नलकूप विभाग में तैनात जेई शैलेंद्र कुमार (45) ने पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) और बेटे शैलेंद्र कुमार(16) के साथ रहते हैं। सूचना मिली कि जेई ने परिवार के साथ जहर खा लिया है। फोर्स मौके पर पहुंच गई। पति-पत्नी और बेटी ने जहर खाया था। टीम तुरंत ट्रामा लेकर पहुंची जहां तीनों की मौत हो गई।

अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शैलेंद्र कुमार का 16 वर्षीय बेटा फर्स्ट ईयर का छात्र है। सेंट्रल अकेडमी सेक्टर 3 जानकीपुरम में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से वह इंदौर क्रिकेट खेलने गया है। पूलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घर पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंच गई है। घर की तलाशी ली जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।.

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत…6 घायल

संबंधित समाचार