IND vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं केएल राहुल, जानिए वजह
बेंगलुरु। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी टी20 श्रंखला से बाहर रह सकते हैं। राहुल कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन में थे, जो बुधवार को समाप्त होना था, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक बीसीसीआई के चिकित्सा पेशेवरों ने राहुल को स्वस्थ्य होने के लिए एक हफ्ते के आराम की …
बेंगलुरु। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी टी20 श्रंखला से बाहर रह सकते हैं। राहुल कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद क्वारंटाइन में थे, जो बुधवार को समाप्त होना था, लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक बीसीसीआई के चिकित्सा पेशेवरों ने राहुल को स्वस्थ्य होने के लिए एक हफ्ते के आराम की सलाह दी है। वहीं वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल इस दौरे से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
राहुल पिछले हफ्ते एक स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से उबरने के बाद बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वेस्टइंडीज जाने की तैयारी कर रहे थे। यदि वह कोरोना संक्रमित नहीं होते तो अमेरिका में होने वाले अंतिम दो टी20 मैचों का हिस्सा बन सकते थे।
उल्लेखनीय है कि विंडीज़ के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रंखला के पहले तीन मैच त्रिनिदाद और सेंट किट्स में खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमें अंतिम दो मुकाबलों के लिये अमेरिका के फ्लोरिडा का रुख करेंगी।
ये भी पढ़ें : ICC Rankings : टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान का दबदबा, शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
