हरदोई: किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक ने बाग में किया दुष्कर्म, केस दर्ज
शाहाबाद/हरदोई। घर से सब्जी लेने के लिये निकली एक तेरह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मध्य एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़ित मां ने कोतवाली …
शाहाबाद/हरदोई। घर से सब्जी लेने के लिये निकली एक तेरह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गंभीर हालत में उसे दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराइ गई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मध्य एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़ित मां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है उसकी 13 वर्षीय पुत्री 23 जुलाई की शाम को 5:00 बजे बस स्टैंड पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी।
उसी समय मोहल्ले के तहजीब पुत्र वसीम ने उसे बहला फुसला लिया और एक बाग में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बकौल पीड़ित मां तहजीब उसकी पुत्री को गंभीर हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। 24 जुलाई को सुबह वह वापस लौटी तो पुत्री ने उसे पूरी दास्तान बताई। तब उसने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया । प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
