देवरिया: जिलाधिकारी ने दो अभियंताओं का वेतन रोकने का दिया निर्देश, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में देरी करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन में विलंब करने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल …

देवरिया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में देरी करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन में विलंब करने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम प्रमोद कुमार गौतम और सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एस ए अब्बास का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशों का समय से अनुपालन प्रत्येक दशा में किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में प्रतिवेदन निस्तारण में विलंब करने के लिए सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी एसए अब्बास तथा अधिशासी अभियंता जल निगम प्रमोद कुमार गौतम का जुलाई माह का वेतन बाधित किया गया है। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-गोरखपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ ने किया अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज, जानें वजह

संबंधित समाचार