खटीमा: चौकी प्रभारी के तबादले की मांग, एसएसपी को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे सत्रहमील चौकी क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर चौकी में तैनात चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि चौकी में जन साधारण से आये दिन गाली-गलौच व झूठे केस में फसाने की धमकी दी जाती है। वाहन चेकिंग …

खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे सत्रहमील चौकी क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर चौकी में तैनात चौकी प्रभारी के तबादले की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि चौकी में जन साधारण से आये दिन गाली-गलौच व झूठे केस में फसाने की धमकी दी जाती है। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवारों से अभद्रता गाली-गलौच, कागज पूरे होने के बाद भी बाइक सवारों को परेशान व एक बाइक सवार के पूरे कागजात होने के बावजूद भी सीज करने का आरोप लगाया है।

जल्द स्थानांतरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में जिला पंचायत सदस्य अमर शंकर यादव, ग्राम प्रधान रघुलिया वनगवां गुरुमेज सिंह, ग्राम प्रधान मझोला महेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान बड़िया धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान बरी अंजनिया कौशल कुमार, ग्राम प्रधानपति हल्दी घेरा गुरप्रीत सिंह खिंडा शामिल हैं।

संबंधित समाचार