अल्मोड़ा: संस्कृति विभाग के मुख्यालय पर धरना देंगे कलाकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों को लंबे समय से शासन स्तर पर भुगतान ना किए जाने से नाराज लोक कलाकार गुरुवार को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के मुख्यालय में धरना देंगे। कुमाऊं लोक कलाकार महा संगठन के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने निदेशक संस्कृति निदेशालय देहरादून को भेजे ज्ञापन में …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों को लंबे समय से शासन स्तर पर भुगतान ना किए जाने से नाराज लोक कलाकार गुरुवार को देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के मुख्यालय में धरना देंगे।

कुमाऊं लोक कलाकार महा संगठन के महासचिव गोपाल सिंह चम्याल ने निदेशक संस्कृति निदेशालय देहरादून को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक लोक दलों का लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है।

जिस कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चम्याल ने कहा कि है कि शासन की इस उपेक्षा से नाराज होकर कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के पदाधिकारी गुरुवार को संस्कृति निदेशालय के समक्ष धरना देंगे। जिसमें ऊधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष व संयोजक पुष्कर सिंह महर एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

संबंधित समाचार