अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट से बड़ी मात्रा में मिली रकम, गिनने के लिए पांच बैंक अधिकारियों को बुलाया गया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने आज बड़ी रकम जब्त किया है। ईडी के अधिकारियों ने मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गाया। इतनी भारी मात्रा में नोटों को गिनने …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने आज बड़ी रकम जब्त किया है। ईडी के अधिकारियों ने मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गाया। इतनी भारी मात्रा में नोटों को गिनने के लिए पांच बैंक अधिकारियों को बुलाने के साथ ही कैश गिनने की मशीनें भी मंगाई गई है।
कितने रुपये मिले हैं, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। वहीं प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद करने की खबर मिली है। अर्पिता मुखर्जी फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं और उन्हें पिछले दिनों लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि ईडी ने 22 जुलाई को मुखर्जी के ठिकाने से 21 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी।
ये भी पढ़ें – कांग्रेस का आरोप: दिल्ली पुलिस ने महिला सांसद के साथ की बदसलूकी
