बरेली: केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने हासिल किया स्वर्ण, कांस्य पदक
बरेली, अमृत विचार। केवी संगठन के लखनऊ संभाग की ओर से आयोजित 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता में आईवीआरआई स्थित केवी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी में शानदार प्रदर्शन पर आईवीआरआई स्थित केवी की अंडर 15 बालक वर्ग ने स्वर्ण व अंडर 17 के बालिका वर्ग की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। सम्मान …
बरेली, अमृत विचार। केवी संगठन के लखनऊ संभाग की ओर से आयोजित 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता में आईवीआरआई स्थित केवी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी में शानदार प्रदर्शन पर आईवीआरआई स्थित केवी की अंडर 15 बालक वर्ग ने स्वर्ण व अंडर 17 के बालिका वर्ग की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।
सम्मान समारोह में आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना कर खिलाड़ियों व शिक्षकों को बधाई दी। छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने व अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग कर राष्ट्र की सेवा के लिए सर्वाधिक योगदान देने की बात कही।
प्रधानाचार्य डाॅ. नीरज बाबू ने कहा कि किसी भी दिशा में ईमानदारी व लगन के साथ मेहनत करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आकांक्षा ने किया।
यह भी पढ़ें- बरेली: बैठक में कैसे पहुंचा गोलीकांड का आरोपी, एडीजी ने बैठाई जांच
