तीन सगी बहनों ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी । यह घटना जावर थानांर्तगत भामगढ़ गांव के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई। खंडवा के …

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी । यह घटना जावर थानांर्तगत भामगढ़ गांव के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई। खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि तीन बहनों के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे अपनी मां के साथ रहती थीं।

उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे। सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा।

इसी बीच कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में तीन आदिवासी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है। इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से मांग करता हूँ कि इसकी निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई सामने आये। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, परिवार की हर संभव मदद भी की जाए।’’

यह भी पढ़ें- अपराध से अर्जित आय को छिपाना पीएमएएलए के तहत अपराध- सुप्रीम कोर्ट

संबंधित समाचार