आज का राशिफल। 28 जुलाई, 2022
मेष आज अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। वृष आज दांपत्य संबंधों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक …
मेष
आज अपनी कमियों से सीखने का प्रयास करें। पुरानी उधारी चुकाने का दबाव रहेगा। विवेक और चतुराई से काम करें। छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के लिए उपहार खरीद सकते हैं।
वृष
आज दांपत्य संबंधों में प्रेमभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धर्म-कर्म में आपकी स्वाभाविक रुचि और बढ़ेगी। धन को लेकर अपने रिश्ते खराब न करें। जॉब में बदलाव करने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन
आज मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों को लेकर मन में कुछ शंका न होने दें। परोपकार के कार्यों में मन लगायें। आज आपकी दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त रहेगी। घर वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
कर्क
आज मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी। कुछ नया सीखने को प्राप्त होगा। फर्जी फोन कॉल्स से सावधान रहें। ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा सम्मान मिलेगा।
सिंह
आज राजनीति से जुड़े लोगों को कठिनाई होगी। मंहगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर रहे हैं तो बजट का ध्यान अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में अपयश जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। सिरदर्द और थकान जैसी स्थिति बन सकती है।
कन्या
आज शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। सन्तान को लेकर समस्या दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने से अचानक महत्वपूर्ण मौके मिल सकते हैं। निवेश के मामले में आज दिन बहुत शुभ है।
तुला
आज आईटी और बैंक से जुड़े लोगों को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। अपनी योग्यता और क्षमता का विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं।
वृश्चिक
आज मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शाम को परिजनों के साथ विशिष्ठ विषयों पर चिन्तन-विमर्श करेंगे। समय का भरपूर लाभ उठायेंगे। जीवनसाथी के सुझावों पर गौर अवश्य करें। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी।
धनु
आज जीवनसाथी आपसे शिकायत कर सकता है। बीमा संबंधित कारोबार से लाभ मिलेगा। मकान की साफ-सफाई का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। आलस्य में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। बुरी संगति से दूर रहें।
मकर
आज व्यापार में आपको उत्तम धन लाभ प्राप्त होगा। परिवार का खर्च बढ़ेगा। दंापत्य जीवन में रोमांस का आनन्द उठायेंगे। विरोधियों के ऊपर हावी रहेंगे। सभी काम शान्तिपूर्वक पूर्ण होंगे। छात्र करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।
कुंभ
आज ऑफिस में आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी। जॉब में उच्च पद मिलने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। भावनाओं में आकर ज्यादा खर्च न करें।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के साथ काम करने से लाभ मिलेगा। अत्यधिक आदर्शवाद से आपको बचना चाहिए। आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। मित्रों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। व्यापार को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे।
